ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

19 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खरोरा पुलिस ने 19 वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि रवेल आडिल (70 वर्ष), पिता गंगूराम आडिल, निवासी ग्राम काकडीह थाना आरंग, अपने गांव आया हुआ है। इस पर थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। रवेल आडिल 2 जून 2006 से हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में फरार था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना खरोरा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा, प्रधान आरक्षक हीरेन्द्र वर्मा, आरक्षक मुकेश चौहान, गजानंद ध्रुवंशी और सुरेन्द्र चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....