BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सड़क पर हुड़दंग ट्रैफिक रोका, पुलिस ने कराई उठक-बैठक 10 युवक सलाखों के पीछे…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में सड़कों पर हुड़दंग और जश्न के नाम पर आम लोगों को परेशान करने वालों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना सकरी क्षेत्र में 10 युवकों को सड़क के बीच बर्थडे पार्टी मनाने और ट्रैफिक बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना 7 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है। उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने कुछ युवकों ने बुलेट मोटरसाइकिल सड़क के बीच खड़ी कर दी और उसी की सीट पर जन्मदिन का केक सजाकर काटने लगे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। इतना ही नहीं, युवक इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की तैयारी कर रहे थे।शिकायत मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न केवल उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया, बल्कि सार्वजनिक रूप से उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई, ताकि यह दृश्य दूसरों के लिए चेतावनी बन सके।

ये है गिरफ्तार युवक….

  1. रवि चतुर्वेदी (20 वर्ष), सतनाम नगर
  2. ऋतिक सोनी (22 वर्ष), आनंद नगर
  3. गोविंद रजक (19 वर्ष), उसलापुर
  4. निखिल पटेल (19 वर्ष), साई नगर
  5. प्रशांत भारती (19 वर्ष), साई नगर
  6. ओंकार लहरे (20 वर्ष), बगीचापारा
  7. विक्रांत लहरे (19 वर्ष), डीहपारा
  8. समीर नवरंग (25 वर्ष), आनंद नगर
  9. असकरण दास कुर्रे (20 वर्ष), बगीचापारा
  10. विशाल लहरे (20 वर्ष), बगीचापारा

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!