ChhattisgarhRaftaar News Cg

यात्रियों को मिली नई ट्रेन की सौगात: 3 अगस्त से चलेगी रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, रेलवे विकास को मिली नई रफ्तार, 32 स्टेशनों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय ) यात्रियों को जल्द ही एक और बड़ी रेल सुविधा मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने रायपुर से जबलपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड ₹6,925 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें से 5 स्टेशनों का लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पहले से ही दो वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल का प्रतीक हैं। नई रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और आपसी संपर्क को भी गति देगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस सौगात के लिए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में रेल नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार हो रहा है और जनता को आधुनिक रेल सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...