ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बॉयज हॉस्टल में चोरी की वारदात: तमिलनाडु के 3 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 1.5 लाख का सामान बरामद……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के पंडरी इलाके स्थित एक बॉयज हॉस्टल में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने इस मामले में तमिलनाडु के तीन अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, घटना 28 जुलाई की है। पंडरी स्थित संध्या रेसिडेंसी हॉस्टल के तीन कमरों से लैपटॉप, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में छापा मारकर वेल्लोर (तमिलनाडु) निवासी सुरेश, सेनमुगम और मझूनाथन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, तीन मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में सिविल लाइन थाना और साइबर यूनिट की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...