ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी ICATT की एयर एंबुलेंस सेवा, सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा जीवन रक्षक सहारा……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में जल्द ही ICATT (इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिटिकल केयर, ट्रॉमा एंड ट्रांसपोर्ट) की एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जा सकती है। इस सेवा के तहत सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपातकालीन स्थितियों में गंभीर रूप से घायल लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए तुरंत बड़े अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। ICATT की ओर से इस सेवा के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल यह सेवा मध्यप्रदेश में ‘पीएम श्री योजना’ के तहत सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी इसी तर्ज पर इसे लागू किया जाएगा। प्रेस वार्ता में ICATT के प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सेवा शुरू होने पर तीन हेलीकॉप्टर तैनात रहेंगे, जो जरूरत पड़ने पर तत्काल एयरलिफ्टिंग करेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से सड़क हादसों, दुर्गम क्षेत्रों और गंभीर रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। इसका लाभ आयुष्मान कार्डधारकों, सेना के जवानों और आम नागरिकों को मिलेगा।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...