ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में करंट से हाथी की दर्दनाक मौत, किसान ने मानी गलती, वन विभाग ने शुरू की कानूनी कार्रवाई…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। यह घटना कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत बैगामार जंगल की है, जहां करीब 22 हाथियों का झुंड सक्रिय रूप से घूम रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेत की ओर जाते समय उन्हें एक विशालकाय हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव के पास ही विद्युत प्रवाहित तार भी दिखाई दिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, जांच में सामने आया कि किसान ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली का तार बिछा रखा था। पूछताछ में किसान ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि किसान ने हाथी की मौत का कारण बनने वाले बिजली प्रवाहित तार को खुद ही लगाया था। उससे यह भी पूछा जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं या इस कार्य में किसी की मदद ली गई थी। वन विभाग ने हाथी की मौत को गंभीर वन्यजीव अपराध मानते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पूरे क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...