सोशल मीडिया पर अपमान जनक शब्द प्रयोग कर लोगों को भड़काने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार….! कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही…?


बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर समाज विशेष पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग कर लोगों को भड़काने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रचल चौबे पिता स्व. उमेश चौबे उम्र 35 वर्ष निवासी मसानगंज थाना सिटी कोतवाली ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.04.2023 को कोमल शर्मा के द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से परशुराम जयंती शोभा यात्रा की बात को लेकर सोशल मीडिया पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करते समाज विशेष के विरूद्ध टिप्पणी की गई है। जिस रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 153ए भादवि, धारा 67ए आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी कोमल शर्मा को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी कोमल शर्मा के विरूद्ध अलग- अलग मामलों के अन्य 16 प्रकरण पंजीबद्ध है, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी:-
1. कोमल शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी मध्यनगरी चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।


