BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रविवार को बिलासपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रतापगढ़ी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 89 पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जिनसे 6.5 करोड़ से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। उनका दावा है कि इन घटनाओं से निराश होकर 21 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने से उनकी मेहनत और उम्मीदें दोनों टूट जाती हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक सिर्फ परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और उनके भविष्य की हत्या है। कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि छात्रों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उठा रही है। राज्यसभा सांसद ने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा। इस दौरान छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों, कोचिंग संस्थानों से जुड़े युवाओं और शिक्षा क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर इस अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोजगार, भर्ती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मूल सवालों पर जवाब देने से बच रही है। प्रेसवार्ता में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी कानून, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करती, तो आंदोलन को देशभर में और व्यापक किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....