BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बेलतरा में विकास की बड़ी सौगात; 1.90 करोड़ के 20 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण..विधायक सुशांत बोले—जनभागीदारी से ही टिकाऊ होगा विकास!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए रविवार को ग्राम पंचायत बेलतरा और सेंदरी में करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने में जनभागीदारी निभाने और वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने की, जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, ग्रामीणों और अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत बेलतरा में लगभग 99.50 लाख रुपये की लागत से सरस्वती शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, व्यावसायिक परिसर, विद्यालय लाइब्रेरी, उचित मूल्य गोदाम, नाली निर्माण, शाला भवन उन्नयन, सामुदायिक भवन, मंच, मुक्तिधाम, आयुर्वेद योगा शेड और सांस्कृतिक मंच सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सेंदरी में करीब 91.02 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली, सीसी सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। बेलतरा विधानसभा में सड़क, नाली, शिक्षा, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगे, जब आम नागरिक भी उनकी देखरेख में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोगों से नव-निर्मित सीसी सड़क और नालियों की नियमित तराई करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेंदरी के सरपंच राजेश ध्रुव और ग्राम पंचायत बेलतरा के सरपंच सुरेश कश्यप ने क्षेत्र को मिली विकास सौगात के लिए विधायक सुशांत शुक्ला और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्य अब तेजी से पूरे हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में शंकरदयाल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, मणीदास मानिकपुरी, लक्ष्मी सिन्हा, भरत कश्यप, अनिल पांडेय, राज कैवर्त, कमला विजय साहू, दिलहरण साहू समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....