Raftaar News Cg

अमेरिका में सीआईएसएफ का परचम; वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में 64 मेडल जीतकर भारत को दिलाया तीसरा स्थान!

नई दिल्ली: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अमेरिका के बर्मिंघम में 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में सीआईएसएफ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 पदक अपने नाम किए। इस अभूतपूर्व प्रदर्शन की बदौलत भारत ने समग्र पदक तालिका में 560 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 70 से अधिक देशों के 10000 से ज्यादा खिलाड़ियों की मौजूदगी में सीआईएसएफ ने छह अलग-अलग खेल आयोजनों में अपनी ताकत, टीम वर्क और अदम्य जज्बे का लोहा मनवाया।

राज्यवार उपलब्धियां: कुश्ती में हरियाणा का जलवा..हरियाणा के पहलवानों ने कुश्ती में सभी स्वर्ण पदक अपने नाम किए……..

• झज्जर के सहायक उप निरीक्षक सन्नी कुमार,

• सोनीपत के प्रधान आरक्षक जीडी अजय डागर, हरीश और मोहित,

• हिसार के प्रधान आरक्षक अभिमन्यु।

अन्य आयोजनों में भी शानदार प्रदर्शन……

हरियाणा: गुरजीत सिंह और महिला सहायक उप निरीक्षक रीना ने एथलेटिक्स में कई पदक जीते।

बिहार: विजया कुमारी ने स्प्रिंट में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए।

राजस्थान: उमा चौधरी ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।

त्रिपुरा: मधुमिता देब ने रिले और स्प्रिंट में पदक जीते।

उत्तर प्रदेश: मुकुल, बबीता और सोनम ने फेंक और कूद प्रतियोगिताओं में मेडल जीते।

केरल: प्रधान आरक्षक अमरिदेश यू ने तैराकी में कई स्वर्ण पदक झटके।

सीआईएसएफ का शानदार प्रदर्शन बल की फिटनेस, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल सीआईएसएफ का मनोबल बढ़ा है, बल्कि पूरी दुनिया में भारत की खेल प्रतिभा की गूंज भी सुनाई दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...