Raftaar News Cg

चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की होगी गिरफ्तारी, विशेष टीम गठित कर अनसुलझे प्रकरणों की होगी जांच…? रेंज स्तरीय पुलिस अधिक्षकों की हुई बैठक, आईजी ने दिये निर्देश…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) आईजी बद्री नारायण मीणा ने मंगलवार को रेंज स्तरीय पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। इस दौरान आईजी ने चिटफंड कम्पनीयों के फरार डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। वहीं लोगों द्वारा दिये गए आवेदन पत्रों की जांच कर उसका निराकरण करने के निर्देष दिए।

आईजी ने कहा कि चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को चिन्हांकित करें। इन संपत्तियों की कुर्की के लिए कार्रवाई तत्काल की जाए। चिटफंड कंपनियों ने हजारों लोगों के साथ ठगी की है। ऐसे में आरोपियों को किसी भी हाल में गिरफ्तार करना होगा। लोगों को उनकी रकम वापस दिलाने के लिए उनकी संपत्ति की कुर्की जरूरी है। इसके अलावा अब तक जिन मामलों को पुलिस सुलझा नहीं पाई हैं, उनकी फाईल एकबार निराकरण फिर से खोलने के लिए कहा गया। इसके लिए एक अलग से टीम बनाने की बात कही गई। आईजी ने सट्टा, गांजा और नशीले पदार्थ के विरूध कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कहा। बैठक के दौरान आईजी ने कहा कि मामले की विवेचना में सुधार लाया जाए। कही ऐसा न हो कि आरोपी को इसका लाभ मिले। पुलिस कार्यालय में शिकायत शाखा को मजबूत बनाने और जांच की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...