BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO..बिलासपुर; रहस्यमय गड्ढा बना कौतूहल का केंद्र: 45 साल पुराने तालाब का पानी समा गया ‘पाताल लोक’ में..खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर कोटा विकासखंड के घानाकछार गांव में एक हैरान कर देने वाली प्राकृतिक घटना सामने आई। गांव के करीब 4 एकड़ में फैले 45 साल पुराने तालाब में अचानक एक विशाल गड्ढा बन गया, जिसमें तालाब का 85 फीसदी पानी देखते ही देखते समा गया। पानी कहीं बहकर निकलता हुआ नहीं दिखा, ना ही आसपास रिसाव के कोई निशान हैं। ग्रामीणों का मानना है कि पानी सीधे ‘पाताल लोक’ में चला गया। तालाब के दाहिनी ओर बने इस गहरे गड्ढे को सबसे पहले गांव के राजेंद्र साहू ने देखा। इसके बाद उन्होंने सरपंच साधराम चेचाम और अन्य ग्रामीणों कार्तिकराम, छोटेलाल साहू, भागवत, राम, जय राम, संदीप यादव, मोहन लाल, तुलसीराम, सियाराम और संतोष साहू को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोग यह नजारा देख हैरान रह गए। तालाब में अब महज 15 प्रतिशत पानी ही बचा है, जो ग्रामीणों के मुताबिक एक-दो दिन में पूरी तरह खत्म हो जाएगा। ग्रामीण इस घटना को दैवीय चमत्कार मानकर गड्ढे के पास पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में इस रहस्यमयी दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं। सरपंच साधराम चेचाम ने बताया कि यह तालाब 45 वर्षों में कभी नहीं सूखा और ना ही ऐसी घटना पहले हुई। मामले की जानकारी उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी है और जल्द भू-वैज्ञानिक जांच की मांग की है। तालाब के अचानक सूखने से ग्रामीणों की निस्तारी, सिंचाई और पशुओं के पानी की व्यवस्था पर संकट मंडरा गया है। प्रशासन के लिए भी यह घटना चिंता का विषय बन गई है। गांव में रहस्य, आस्था और डर का मिला-जुला माहौल है। फिलहाल पूरा घानाकछार गांव इस गड्ढे को कौतूहल भरी नजरों से देख रहा है और जवाब तलाश रहा है कि आखिर तालाब का पानी कहां गायब हो गया!

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...