BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बेलतरा विधानसभा को मिली 26 करोड़ से अधिक की सौगात; सुशांत शुक्ला की पहल रंग लाई, अशोक नगर बिरकोना रोड बनेगा गौरव पथ!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सक्रिय पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने विधानसभा क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने सड़क निर्माण और उन्नयन के लिए कुल 26 करोड़ 20 लाख 88 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। विधायक शुक्ला ने बताया कि राज्य शासन द्वारा अधोसंरचना मद से साइंस कॉलेज से शनिचरी रपटा चौक तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 92 लाख रुपये और मंगला चौक से आजाद चौक तक सड़क के लिए 4 करोड़ 93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नगरोत्थान मद से अशोक नगर चौक बिरकोना रोड के चौड़ीकरण और गौरव पथ निर्माण के लिए 17 करोड़ 35 लाख 88 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों से प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोगों की आवाजाही होती है, जो बिलासपुर मुख्य शहर को ग्रामीण अंचलों से जोड़ती हैं। दिनभर वाहनों के दबाव के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब इन सड़कों के उन्नयन से नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कुछ दिन पूर्व ही विधायक सुशांत शुक्ला ने डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में शनिचरी रपटा और सरकंडा लोधीपारा में अरपा नदी पर नए पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया था। ये कार्य शीघ्र ही मूर्त रूप लेंगे और आवागमन को और सुगम बनाएंगे।

पूर्व सरकार पर भी साधा निशाना……

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा शहरी और कुछ हिस्सा ग्रामीण है, जहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने बिना ठोस कार्ययोजना के कुछ गांवों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल कर दिया, लेकिन विकास कार्यों के लिए एक रुपये तक नहीं खर्च किए। इससे वे गांव मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हो गए। अब विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने इन गांवों को लक्ष्य बनाकर ठोस कार्य योजनाएं तैयार की हैं। सरकार छत्तीसगढ़ के हर गांव और हर गली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ काम कर रही है

विधायक ने जताया आभार…….

विधायक सुशांत शुक्ला ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बेलतरा विधानसभा के अन्य प्रमुख मार्गों का भी नव निर्माण और उन्नयन कर क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...