ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसे में जान गंवाने वाला ‘पीलू’…जो बचपन में बस्ती की गोद में पलकर बड़ा हुआ…अज्ञात वाहन की चपेट में आया बस्ती का दुलारा, पहचान उजागर करते छलके आंसू!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उरगा-चांपा मार्ग पर मड़वारानी के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक पीलू सहिस की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से पीलू के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। हादसे की सूचना पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक की पहचान पूनम सहिस नामक महिला ने की, जिन्होंने पीलू से जुड़ी एक भावुक कर देने वाली कहानी साझा की। करीब 15 साल पहले, मात्र 8 साल की उम्र में पीलू चांपा रेलवे स्टेशन के पास भटकता हुआ मिला था। पूछने पर भी वह अपने माता-पिता या घर के बारे में कुछ नहीं बता सका। इसके बाद वह उसी बस्ती में रहने लगा, जहाँ लोगों ने उसे प्यार से ‘पीलू’ नाम दिया। पीलू रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था और हर शाम बस्ती लौट आता। उसकी सादगी और मददगार स्वभाव के कारण बस्ती के हर घर में उसे अपना माना जाता था। सबके बीच वह ऐसा घुल-मिल गया था कि वह बस्ती का हिस्सा बन चुका था। शुक्रवार की शाम जब पीलू रोज की तरह वापस नहीं लौटा, तो बस्ती के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक वाहन चालक से हादसे की जानकारी मिली। कुछ लोग अस्पताल पहुँचे, जहाँ मॉर्च्यूरी में पीलू का शव देखकर सबकी आँखें नम हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और सीसीटीवी फुटेज व संभावित वाहन की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....