BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; खेत की रखवाली कर रहा युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आया, मौके पर ही दर्दनाक मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम थेम्हापार में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की रखवाली कर रहे युवक पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थेम्हापार निवासी हिरेंद्र पात्रे (33 वर्ष) पिता महेंद्र पात्रे गुरुवार दोपहर अपने खेत में धान के पौधे (थरहा) की देखरेख कर रहा था। इसी दौरान करीब 3 बजे अचानक तेज गरज-चमक और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए हिरेंद्र खेत के पास स्थित महुआ पेड़ के नीचे जा बैठा, तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 की मदद से घायल हिरेंद्र को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!