BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत; 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..घर लौटी छोटी बहन ने देखा दिल दहला देने वाला मंजर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव मचखंडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 18 वर्षीय नीलम सूर्यवंशी, जो सीता देवी स्कूल नवागांव में 12वीं की छात्रा थी, उसने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम घटना के वक्त उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे और घर में सिर्फ नीलम ही थी। शाम करीब 6 बजे स्कूल से लौटकर सबसे छोटी बहन दीपंकर ने घर के अंदर दिल दहला देने वाला दृश्य देखा, नीलम सीलिंग फैन से लटकी हुई थी। घटना की सूचना पर पिता बद्री प्रसाद सूर्यवंशी ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए CHC सीपत भेजा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन नीलम द्वारा ऐसा कदम उठाने के कारणों की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...