BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धर्मांतरण विवाद ने लिया तूल..हुआ थाने का घेराव, पास्टर समेत सात पर मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित केंवटपारा में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए पास्टर सहित सात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब सात घंटे चले तनावपूर्ण माहौल के बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की शुरुआत रविवार सुबह हुई जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि तोरवा के केंवटपारा इलाके में मसीही समाज के कुछ लोग हिंदू समुदाय के लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसका विरोध जताया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग भी थाने पहुंच गए और संगठन के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और धर्मांतरण के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। तनाव की गंभीरता को देखते हुए थाने को पुलिस छावनी में तब्दील करना पड़ा। दोनों पक्ष थाने में आमने-सामने आ गए और कई बार झड़प की स्थिति भी बनी। अंततः वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो सकी और दोनों पक्ष थाने से रवाना हुए।

प्रकाश सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला…..

इस मामले में पावर हाउस चौक निवासी प्रकाश सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि मसीही समाज के लोगों ने उन्हें पैसों का लालच देकर प्रार्थना भवन में धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। प्रकाश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पास्टर विनय सिंह परिहार, मालती धीवर, पवन श्रीवास, हर्ष रजक, बादल, मधु धीवर और पुलू के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...