ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और हाइवा की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत, कई यात्री घायल!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस और हाइवा वाहन की टक्कर में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे केंद्री गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल ट्रेवल्स की बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान बस ने सामने चल रहे एक हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हो गए जिन्हें तत्काल अभनपुर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पास के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन ने सुरक्षित बचे यात्रियों की व्यवस्था कर उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...