BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा..आवास मित्र, रोजगार सहायक और सचिव पर एफआईआर दर्ज..छह हितग्राहियों के नाम पर किया लाखों की राशि का गबन, फर्जी जियो टैगिंग और दस्तावेजों से की गई ठगी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तखतपुर जनपद की ग्राम पंचायत बांधा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। हितग्राही चयन से लेकर राशि आहरण तक में भारी अनियमितता उजागर हुई है। मामले की जांच के बाद आवास मित्र, अस्थायी रोजगार सहायक और पंचायत सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बांधा में हितग्राही चयन में अनियमितता को लेकर शिकायत मिली थी, जिसकी जांच जनपद पंचायत स्तर पर गठित टीम ने की। जांच में पाया गया कि आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी ने कूट रचना करते हुए फर्जी तरीके से छह हितग्राहियों..लैनी बाई/जनकराम गंधर्व, राजेश कुमार/कन्हैया, सरस्वती मरावी/रामस्वरूप, सोना/प्रदीप कुमार अग्रवाल, रामफल पोर्ते और गंगोत्री यादव के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग किया। राजेश सोनवानी पर आरोप है कि उसने न सिर्फ फर्जी हितग्राहियों के नाम पर राशि का गबन किया, बल्कि अपने ही परिवार के सदस्यों का फर्जी पंजीयन और जियो टैगिंग कर पूरा पैसा निकाल लिया। मामले में केवल राजेश ही नहीं बल्कि तत्कालीन अस्थायी रोजगार सहायक रितेश श्रीवास और पंचायत सचिव दिलीप पात्रे भी दोषी पाए गए हैं। रितेश श्रीवास ने गलत पंजीयन एवं जियो टैगिंग की पुष्टि की, वहीं सचिव दिलीप पात्रे ने फर्जी दस्तावेजों को ग्रामसभा में सत्यापित कर गलत प्रस्ताव पास किया। जांच में तीनों पर गंभीर लापरवाही, जालसाजी और सरकारी राशि के दुरुपयोग का दोष सिद्ध होने पर जनपद पंचायत तखतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से पंचायतों में चल रही आवास योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...