BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

NTPC सीपत ने बंद किया खेतों तक जाने का रास्ता..आक्रोशित किसान पहुंचे जनदर्शन में, कलेक्टर ने SDM से कहां..तुरंत एक्शन लो..जनदर्शन में उठी कई समस्याएं, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आए आवेदनों में से कई का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि गंभीर मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस जनदर्शन में सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया सीपत तहसील के ग्राम देवरी के किसानों का मामला, जिन्होंने कलेक्टर के समक्ष यह शिकायत रखी कि एनटीपीसी सीपत द्वारा खेतों तक पहुंचने वाले मुख्य रास्ते पर आहाता निर्माण किया जा रहा है, जिससे ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों की आवाजाही बाधित हो गई है। किसानों ने बताया कि इससे उनकी खेती-बाड़ी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर ने आवेदन को एसडीएम मस्तूरी को अग्रेषित करते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा जनदर्शन में अन्य समस्याएं भी सामने आईं। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम किरारी निवासी दिव्यांग रमेश कुमार लास्कर और ग्राम सरगवां निवासी दिव्यांग पुरानिक राम मनहर ने मोटराइज्ड ट्राइसिकल की बैटरी खराब होने से हो रही असुविधा की जानकारी दी। दोनों ने बैटरी बदलवाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने आवेदन समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को भेजते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम विजयपुर निवासी गीताराम ने अपनी स्वामित्व भूमि पर जबरन कब्जा हटवाने की मांग करते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले को एसडीएम तखतपुर को भेजा गया है। ग्राम भीमपुरी निवासी पाल दास वैष्णव ने अपने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आवेदन दिया, जिस पर भी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में जूना बिलासपुर की गायत्री बाई गुप्ता ने जांजी सेवा सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी-बिक्री से जुड़ी जानकारी नहीं देने की शिकायत की। वहीं, दुर्गा बाई सूर्यवंशी ने चार महीने से महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलने की बात कही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...