BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राहगीरों का रास्ता रोककर मारपीट कर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र में बीते दिनों रास्ता रोककर मारपीट करने और मोबाइल मांगने के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन युवक और एक अपचारी बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले की शिकायत बरतोरी निवासी ललित कुमार कौशिक ने 16 जून को थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 15 जून की रात करीब 8 बजे वह अपने साथी के साथ दगौरी और करहीपार के बीच गैस पाइपलाइन के पास से गुजर रहा था, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोका और मोबाइल मांगकर उनके साथ मारपीट की। हमले में ललित और उसके साथी को चोटें आईं। शिकायत दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 वाय 0617 के मालिक का पता लगाकर संदेहियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र टण्डन सहित हिमांशु राज बंजारे उर्फ घुघरू, रोशन उर्फ अंकुश भारद्वाज और एक अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं, जिनका उपयोग वारदात में किया गया था। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...