BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर; स्कूलों के युक्तियुक्तकरण और खाद-बीज संकट पर कांग्रेस का ताबड़तोड़ प्रदर्शन..बैलगाड़ी से पहुंचकर कलेक्ट्रेट और DEO ऑफिस का घेराव, अटल ने सरकार पर बोला हमला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में शिक्षा और कृषि क्षेत्र की नीतियों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूलों के युक्तियुक्तकरण और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध न होने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने की। कांग्रेस कार्यकर्ता पारंपरिक विरोध दर्ज करते हुए बैलगाड़ी में सवार होकर कलेक्ट्रेट और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने ‘शिक्षा बचाओ’, ‘किसान बचाओ’, ‘जनविरोधी सरकार मुर्दाबाद’ जैसे नारों से माहौल गरमा दिया। प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह यातायात प्रभावित हुआ और प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के नाम पर सरकार ग्रामीण अंचलों की शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस कर रही है। छोटे-छोटे गांवों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिससे बच्चों को कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ रहा है। इससे न केवल पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में कृषि संकट का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर खाद और बीज की किल्लत है, जिससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। समय पर बोनी नहीं हो पाने से किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं और सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

अटल श्रीवास्तव का तीखा वार: सरकार जिम्मेदारी से भाग रही………

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा शिक्षा के अधिकार के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसानों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। अगर यही हालात रहे तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रशासन ने लिया ज्ञापन, कांग्रेस ने दी चेतावनी……

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...