BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के पूर्व विधायक को धमकी भरा कॉल..20 लाख की फिरौती और लड़की को अगवा करने की धमकी से हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पूर्व विधायक को धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह कॉल सीधे उनके मोबाइल पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी के नंबर पर आया। कॉल करने वाले ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रकम न देने पर परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी दी। घटना के बाद से पूर्व विधायक के परिवार में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक यह मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि यह कॉल उनकी पत्नी के मोबाइल पर आया, जिसमें फिरौती की मांग की गई और न देने पर लड़की को उठा लेने की बात कही गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। धमकी मिलने के बाद शैलेश पांडेय ने सकरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और साइबर टीम भी मामले में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...