ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सूटकेस में मिली लाश की गुत्थी सुलझी; वकील पत्नी समेत चार गिरफ्तार..पैसों के लेन-देन से जुड़ा था पूरा मामला, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सूटकेस में मिली लाश के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में वकील अंकित उपाध्याय, उसकी पत्नी शिवानी शर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का मास्टर माइंड खुद वकील और उसकी पत्नी निकले जिन्होंने पैसों के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई है, जो आरोपी वकील अंकित उपाध्याय का पक्षकार था। जांच में सामने आया कि किशोर से आरोपी ने मकान वापस दिलाने और अन्य कानूनी सहायता के नाम पर लगभग 30 लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन पैसा वापस मांगने पर वह हत्या की साजिश रच बैठा। हत्या की वारदात 22 जून को डीडी नगर स्थित इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के एक किराए के फ्लैट में अंजाम दी गई। हत्या के बाद शव को फ्लैट में ही दो दिन तक छुपाकर रखा गया। 24 जून को आरोपी दंपति ने अपने दो अन्य साथियों विनय यदु और सूर्यकांत यदु की मदद से शव को ट्राली बैग और टिन की पेटी में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया। 23 जून की सुबह सड़क किनारे एक लावारिस टिन की पेटी मिली, जिसमें लाल रंग के सूटकेस में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव पर सीमेंट डाला गया था और मृतक के पैर बंधे हुए थे। पुलिस को शक हुआ कि शव को साक्ष्य मिटाने की नीयत से फेंका गया है। प्रारंभिक जांच के बाद डीडी नगर थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर से सूचना मिली कि इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के एक फ्लैट से चार लोग एक बड़ी पेटी को अल्टो कार में लेकर गए थे। जांच में पता चला कि फ्लैट हाल ही में अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा ने किराए पर लिया था। उसी फ्लैट में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव ले जाने में इस्तेमाल की गई पेटी की पहचान गोलबाजार की शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री से की, जहां से 22 जून को एक पुरुष और महिला ने पेटी खरीदी थी। भुगतान ऑनलाइन किया गया था, जिससे खाता धारक शिवानी शर्मा की पहचान हुई। इसके अलावा शव को ठिकाने लगाने के लिए उपयोग की गई ऑल्टो कार की जानकारी भी सामने आई जो आरोपी ने हाल ही में खरीदी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति फरार हो गया था और दिल्ली की फ्लाइट से भागने की फिराक में था। पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों को सतर्क कर दिया था और फ्लाइट लैंड होते ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली से आरोपियों को रायपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी वकील ने स्वीकार किया कि उसने मृतक किशोर से 30 लाख रुपये लेकर मकान का सौदा करवाया था, लेकिन रकम का दुरुपयोग कर लिया। किशोर लगातार पैसे की मांग कर रहा था और उसे ताने भी दे रहा था। इससे परेशान होकर उसने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से एक ऑल्टो कार, दो बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ डीडी नगर थाने में हत्या, साजिश और साक्ष्य छिपाने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। न्यायिक रिमांड पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...