ChhattisgarhRaftaar News Cg

लुतरा शरीफ में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान कल..शाही रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में शामिल होंगे जायरीन, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में विजयी हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मंगलवार को लुतरा शरीफ दरगाह परिसर में सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन सूफी संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैहे के महीना उर्स के मुबारक मौके पर किया जा रहा है। दरगाह इंतेजामिया कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत लुतरा के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रमजान के 17वें रोजे पर कमेटी की ओर से शाही रोजा इफ्तार का भी आयोजन किया गया है। दरगाह इंतेजामिया कमेटी लुतरा शरीफ द्वारा आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होंगे। लंगर इंचार्ज मोहम्मद कुद्दूस भाई चांटीडीह के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि रमजान का पाक महीना इस्लाम धर्म में इबादत और सौहार्द का विशेष महत्व रखता है। रोजा इफ्तार कराना इस माह में सवाब का कार्य माना जाता है। लुतरा शरीफ दरगाह क्षेत्र कौमी एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में जायरीन अपनी अकीदत पेश करने आते हैं। दरगाह परिसर में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग एक साथ शामिल होकर भाईचारे और सद्भावना का संदेश देंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....