ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में इश्क का दर्दनाक अंत; प्रेमी युगल ने मचान पर लटककर की खुदकुशी, शादी के बाद उठाया खौफनाक कदम, गले में मंगलसूत्र-सिर पर सिंदूर देख दंग रह गई पुलिस!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव के पास एक खेत में प्रेमी युगल की लाश पेड़ से लटकी हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव एक मचान पर अलग-अलग रस्सियों से लटके पाए गए। शुरुआती जांच में पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवती के गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर था, शक है कि दोनों ने आत्महत्या से पहले विवाह रचाया था। पुलिस को घटनास्थल से जली हुई लकड़ियां भी मिली हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने विधिवत सात फेरे लिए होंगे। मृतकों की पहचान युवक (उम्र लगभग 20 वर्ष) और युवती (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है। युवती कोरबा जिले के करमंदी उरगा क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे और लंबे समय से प्रेम-प्रसंग में थे, लेकिन परिवारवालों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों सोमवार शाम से लापता थे। परिजनों ने जब खोजबीन की तो उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के मचान पर दोनों के शव लटकते देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा कर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की तफ्तीश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...