ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO; सीपत में रेत का अवैध कारोबार बेनकाब, प्रशासन ने दिखाई सख्ती…तहसीलदार की सख्ती से कांपे कारोबारी..50 ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत दर्राभाठा में शुक्रवार को तहसीलदार सोनू अग्रवाल के नेतृत्व में की गई छापामार कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने लगभग 50 ट्रैक्टर रेत जब्त करते हुए पूरे मामले में खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार ग्राम दर्राभाठा में भारी मात्रा में रेत डंप होने की शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार को दी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि यह रेत नदी से अवैध रूप से खनन कर गांव में लाकर डंप की गई है। मौके पर किसी भी व्यक्ति द्वारा रेत के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद रेत को अवैध घोषित करते हुए लगभग 50 ट्रैक्टर रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। तहसील प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि इस प्रकार के अवैध खनन पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...