ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तूरी; मां-बेटे पर लाठी से हमला..मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों गंभीर घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पड़ोसी युवक ने मां-बेटे पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार 23 जून शाम करीब 5 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित संदीप कुमार रात्रे जयरामनगर की एक किराना दुकान में काम करता है। घटना के वक्त वह घर पर आराम कर रहा था। तभी बाहर से शोरगुल सुनकर वह बाहर निकला, जहां उसकी मां कविता बाई और पड़ोस में रहने वाली बिमला नवरंग के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद की वजह घर के सामने रखे छेना-भूसा को बताया जा रहा है, जिससे घर में चूहे घुसने लगे थे। संदीप ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तभी बिमला का बेटा सूरज नवरंग लाठी लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए संदीप पर हमला कर दिया। लाठी का वार सीधे संदीप के सिर पर लगा। बीच-बचाव में आई संदीप की मां कविता बाई को भी आरोपी सूरज ने बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस हमले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों बिमला नवरंग और सूरज नवरंग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....