BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोटा; ढाबा में चल रहा था अवैध शराब पार्टी पॉइंट..पुलिस ने मारा छापा, संचालक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ढाबा पर कार्रवाई करते हुए वहां अवैध रूप से शराब सेवन कराए जाने का खुलासा किया है। मामले में ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत जिले में अवैध शराब बिक्री और होटल-ढाबों में बिना लाइसेंस शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 22 जून 2025 को कोटा पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित राजस्थानी ढाबा में अवैध रूप से शराब सेवन के लिए सामग्री मुहैया कराई जा रही है। सूचना के बाद कोटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ढाबे में रेड मारी और ढाबा संचालक रमेश मेघवाल पिता चंपालाल मेघवाल उम्र 40 वर्ष निवासी राजस्थान ढाबा कोटा को शराब सेवन हेतु सामग्री उपलब्ध कराते रंगे हाथों गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 36(ग) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे जमानत पर छोड़ा गया। मगर इसके बाद आरोपी ने गवाहों को डराने-धमकाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत भी कार्रवाई की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...