ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्ग में सनसनीखेज वारदात; दो कुओं से महिला और बच्चे के बंधे शव बरामद..कपड़े में लपेटकर फेंका गया, हाथ-पैर बंधे, पत्थर-मिट्टी भी बांधी गई..हत्या की आशंका, जांच जारी!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया (कुरूद डीह) में रविवार को दो अलग-अलग कुओं से महिला और बच्चे के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। शवों के साथ पत्थर और मिट्टी बांधकर उन्हें डुबाने की कोशिश की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों कुएं 25-30 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष और बच्चे की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है। दोनों शव एक दिन पुराने हो सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या, लेकिन शवों की हालत देखकर हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी की महिला और बच्चा लापता हो, तो वे थाने में सूचना दें। यह मामला पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...