ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

युवक की हत्या के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, इलाके में निकाला जुलूस…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के शंकर नगर में एक दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपियों का शंकर नगर इलाके में जुलूस भी निकाला और मौके पर ही उन्हें डंडों से पीटते हुए अपराध के खिलाफ नारे लगवाए। 9 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तुषार, चंदन और तिलक नाम के तीन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में योगेश को तत्काल दुर्ग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी तुषार अपनी पत्नी को लेकर योगेश की किसी टिप्पणी से नाराज था। इसी पुरानी रंजिश के चलते तीनों युवकों ने योगेश से बात करने के बहाने उसे घर से कुछ दूरी पर ले जाकर अचानक चाकू से हमला कर दिया। योगेश ने बचने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपियों ने पकड़कर उसे बुरी तरह मार दिया। घर के सामने ही वह गिर पड़ा और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ घंटों बाद ही मोहन नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त कर लिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1. तुषार नेताम उर्फ चटनी (23 वर्ष), निवासी आमापारा, दुर्ग

2. तिलक वैष्णव उर्फ दादू (22 वर्ष), निवासी आमापारा, दुर्ग

3. चंदन कुमार साहू (18 वर्ष), निवासी आमापारा, दुर्ग

तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने शाम को आरोपियों को शंकर नगर की उन्हीं गलियों में घुमाया, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से “क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है” जैसे नारे भी लगवाए। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में अपराधियों में डर पैदा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...