BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का शिकंजा और कसा; 40 वारंट तामील, 133 गुंडे-निगरानी बदमाशों की जांच…सघन अभियान में संदेहियों से पूछताछ, अवैध प्रवासियों की भी हो रही पहचान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार 22 जून को बिलासपुर पुलिस ने जिले भर में गुंडा व निगरानी बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल, एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा तथा एएसपी (ACCU) अनुज कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान के तहत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त थाना-चौकी अंतर्गत सक्रिय गुंडा, निगरानी बदमाशों और संदेहास्पद व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस टीमों ने बदमाशों के निवास स्थान पर जाकर चेकिंग की, थानों में तलब कर पूछताछ की गई और संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेकर ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका रिकॉर्ड खंगाला गया। साथ ही जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की भी पहचान की जा रही है। अभियान के दौरान 12 स्थायी और 28 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 40 वारंटों की तामील की गई। वहीं 133 गुंडा व निगरानी बदमाशों को जांच के दायरे में लाया गया। जिन बदमाशों ने थाने में नियमित हाजिरी नहीं दी थी, उन्हें उनके निवास पर जाकर चेक किया गया। इसके अलावा 16 संदेहियों को थाने लाकर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की भी गिरफ्तारी हुई। थानों में पंजीबद्ध और चिन्हित बदमाशों के अलावा अन्य प्रमुख बदमाशों को भी तलब कर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई। कई बदमाश जो पूर्व कार्यवाही के तहत जेल में निरुद्ध हैं, उनकी भी स्थिति की पुष्टि की गई। बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष चेकिंग अभियान अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का प्रभाव स्पष्ट रूप से स्थापित करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना परिचय या पहचान के निवास कर रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बांग्लादेशियों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी……

बिलासपुर जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों एवं बांग्लादेशियों की पहचान और निगरानी के लिए पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर के माध्यम से आम नागरिक किसी भी समय ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं। यदि आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति निवास कर रहा है जिसकी पहचान संदिग्ध है, जो स्थानीय नहीं प्रतीत होता या जिसके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, तो आप बिना किसी संकोच के इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके जानकारी साझा कर सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सूचना की तत्काल जांच की जाएगी।

टोल फ्री नंबर; 1800 233 1905

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....