ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चुपचाप चोरी करने दो, फिर चले जाएंगे; रायपुर में चोरों की दुस्साहसिक हरकत..चाकू दिखाकर दी धमकी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां तीन चोर एक घर में घुसकर चोरी कर ही रहे थे कि तभी घर के मुखिया की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोरों ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया और कहा कि चुपचाप चोरी करने दो, फिर चले जाएंगे। शोरगुल होने पर चोर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 19-20 जून की दरमियानी रात की है। पीड़ित नरेंद्र कोठले ने पुलिस को बताया कि वह घर में सो रहा था, तभी रात करीब 1 बजे खटखटाने की आवाज सुनाई दी। जागने पर देखा कि तीन चोर घर के अंदर घुसे हुए हैं। जैसे ही उन्होंने शोर मचाया, एक चोर ने चाकू निकालकर उन्हें धमकाते हुए कहा कि वे चुप रहें, चुपचाप चोरी कर लेने दें, फिर निकल जाएंगे। घर में शोरगुल सुनकर अन्य सदस्य भी जाग गए। इस पर चोर भाग खड़े हुए। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गुढ़ियारी पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी की और गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे तीन संदिग्ध युवकों को बैठा देखा। पूछताछ और तलाशी के दौरान इनके पास से चाकू, कटर, पेचकस और ताले तोड़ने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे किसी बड़ी चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही इनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है, ताकि पूर्व की किसी वारदात में इनकी संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. कार्तिक चौहान पिता नरेश चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी श्याम नगर, तेलीबांधा, रायपुर।

02. अमन नगरिया पिता मनोज नगरिया उम्र 22 वर्ष निवासी श्याम नगर, तेलीबांधा, रायपुर।

03. दीपक साहू पिता दिनेश साहू उम्र 23 वर्ष निवासी श्याम नगर, तेलीबांधा, रायपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...