BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलापसुर में घर-जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी; न जमीन मिली न घर..थाने में शिकायत बेअसर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना क्षेत्र में घर और जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिखा वाटिका निवासी सर्वेश कश्यप ने दयालबंद के विक्की सीदारा पर करीब 12 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने अच्छी लोकेशन पर जमीन और घर बनवाने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर फोन-पे और नगद के जरिए रकम ली। पैसे लेने के बाद वह लगातार टालमटोल करता रहा और न तो जमीन दिलाई, न ही निर्माण कार्य शुरू कराया। सर्वेश ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कार दिलाने के नाम पर भी ठगी की। गाड़ी दिलाने के बाद उसे बेच दिया गया और केवल 60 हजार रुपए लौटाए गए, जबकि गाड़ी की कीमत कहीं अधिक थी। स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित सोमवार को परिवार सहित एसएसपी रजनेश सिंह के कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
वन विभाग में नियम विरुद्ध तबादले पर बवाल, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा; प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर से म... सीपत में मानवता शर्मसार; मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मचाय... शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार! पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्... बिलासपुर; ढाबे के बाहर अवैध वसूली: वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट; ट्रक का शीशा भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्...