ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दोस्ती का खौफनाक अंत; गुस्से में अंधा बना दोस्त, कुल्हाड़ी से कर दी अपने ही दोस्त की हत्या..आरोपी गिरफ्ताR, पुलिस कर रही जांच!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दोस्ती को खून से लाल करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेशर में मामूली विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी मानसिंह और उसका दोस्त मिलाप राम किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर मानसिंह ने कुल्हाड़ी उठाई और मिलाप राम पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी के वार इतने खतरनाक थे कि मिलाप राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मानसिंह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने तुरंत छुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....