BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर संबंध बनाना युवक को पड़ गया महंगा..पीड़िता ने दर्ज कराई FIR, आरोपी पहुंच गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण के गंभीर मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की शिकायत पीड़िता ने 17 जून 2025 को थाने में दर्ज कराई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान वर्ष 2023 में अभिषेक बघेल नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और आरोपी ने उसे प्रेम और शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सरकंडा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक बघेल पिता शत्रुहन बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया जिला मुंगेली को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...