BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में होली के रंग में गुंडागर्दी! पुलिस पर हमला, FIR के लिए घंटों भटकते रहे जवान..अपनी ही चौखट पर फरियादी बनी पुलिस! SP के आदेश के बाद गिरफ्तारी शुरू, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली का त्योहार जहां रंगों और उमंग से सराबोर रहा, वहीं बिलासपुर में असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। तोरवा थाना क्षेत्र में बॉम्बे आवास के पास प्रधान आरक्षक पर पथराव हुआ, तो सिटी कोतवाली में पेट्रोलिंग पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया गया। हालात इतने गंभीर थे कि पुलिसकर्मी घायल हो गए, लेकिन विडंबना यह रही कि उन्हें ही FIR दर्ज कराने के लिए घंटों थाने में बैठना पड़ा। मामला तब दर्ज हुआ, जब SP रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाई और आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए।

अपनी ही चौखट पर फरियादी बनी पुलिस..!

सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही तो थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित पुलिसकर्मियों को फरियादी की तरह बैठाए रखा गया, जिससे पूरे विभाग में नाराजगी फैल गई। पुलिस महकमे के भीतर इस बात की तीखी चर्चा हो रही है कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

गांवों में भी फैली हिंसा, चाकू-हंसिए से हमला..!

होली की रात सिर्फ शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी हिंसक घटनाएं सामने आईं। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनकापा-खम्हरिया में होली खेलते समय विवाद हुआ, जिसमें एक युवक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। वहीं पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक को गाली देने से मना करना भारी पड़ा, उसे हंसिए से घायल कर दिया गया। दोनों मामलों में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और केस दर्ज किए गए।

SP रजनेश सिंह के आदेश के बाद गिरफ्तारी शुरू……

पुलिस पर हमले और अन्य हिंसक घटनाओं के बाद SP रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि FIR दर्ज कराने में हुई देरी और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर पुलिस विभाग के अंदर ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। बिलासपुर में होली के दौरान हुई इन घटनाओं ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—जब पुलिसकर्मियों पर हमला हो सकता है और FIR दर्ज कराने में इतनी देरी होती है, तो क्या आम जनता के लिए न्याय पाना आसान होगा? इस बार होली में पुलिसकर्मी न सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालते दिखे, बल्कि खुद भी व्यवस्था की भेंट चढ़ते नजर आए!

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...