BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सार्वजनिक जगहों पर तंबाकू बेचने वालों की खैर नहीं: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन..COTPA एक्ट के तहत हुई 140 कार्यवाहियां, 33 हजार से ज्यादा मिला जुर्माना!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने तंबाकू विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त मोर्चा खोल दिया है। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मद्देनजर 18 जून को जिले भर में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें COTPA एक्ट 2003 के तहत कुल 140 चालानी कार्यवाहियाँ की गईं और 33100 रूपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल, एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा एवं एएसपी (ACCU) अनुज कुमार के नेतृत्व में सभी शहरी व ग्रामीण थानों द्वारा एक साथ संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज परिसरों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू बेचने वालों एवं धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की गई। स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में संचालित दुकानों की जांच की गई और चेतावनी दी गई। कुछ दुकानों पर नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। वहीं जिन दुकानों पर धूम्रपान निषेध संकेत बोर्ड नहीं लगे थे, वहां तत्काल बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। यह अभियान केवल दंडात्मक कार्यवाही तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम नागरिकों को तंबाकू के दुष्परिणामों और COTPA एक्ट की जानकारी भी दी गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...