ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खाना देने से मना करने पर बहु की हत्या; ससुर ने कुल्हाड़ी से गला रेतकर की हत्या, लाश को घर से दूर गड्ढा खोदकर दबाया, गांव में मची सनसनी!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अंबिकापुर जिले से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ला में एक ससुर ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी और लाश को घर से कुछ ही दूरी पर गड्ढा खोदकर दफना दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सरस्वती के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ससुर परमेश्वर का अपनी बहू पर गलत नजर थी और वह आए दिन बहू से छेड़छाड़ करता था। बहू द्वारा विरोध करने पर अक्सर विवाद होता था। मृतका के पति और ग्रामीणों का भी यही दावा है कि यही कारण इस खौफनाक हत्या के पीछे हो सकता है। हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर लौटा और बहू से खाना मांगा। जब सरस्वती ने खाना देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से बहू के गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने हत्या छुपाने के लिए शव को घर से करीब 50 मीटर दूर दफना दिया। सूचना मिलने पर लुण्ड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...