BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब दुकान के पीछे पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली..नारियल की रस्सी से लगाया फंदा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम जोंधरा स्थित देसी शराब दुकान के पीछे रविवार दोपहर एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली। ग्रामीणों ने जब बबूल के पेड़ पर शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 25 वर्षीय जय पटेल के रूप में हुई, जो मूलतः ग्राम सोनसरी का निवासी था। पुलिस के मुताबिक युवक ने कुछ वर्षों पहले अपना गांव छोड़ दिया था और अब शराब दुकान के आसपास ही रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। शव के गले में नारियल की रस्सी का फंदा बंधा हुआ था, जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि सुसाइड की ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...