भीषण सड़क हादसा: तीन बाइक और कार की टक्कर, 3 की मौत, 6 घायल..तीन की हालत नाजुक, तेज रफ्तार बनी जानलेवा, हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राजिम-गरियाबंद मुख्यमार्ग पर सूरसाबांधा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और तीन बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर तीन बाइकों से टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल वाहन चालकों से पूछताछ कर रही है।
