BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; राशि स्टील प्लांट के ठेकेदार पर रॉड से हमला, पैर तोड़ा, 10 हजार लूट ले गए बदमाश..तोरवा पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार रात बिलासपुर के एक ठेकेदार पर बाइक सवार छह युवकों ने रॉड और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। लुटेरों ने न केवल हमला कर उसके हाथ-पैर की हड्डी तोड़ी, बल्कि बैग में रखे 10 हजार रुपए भी लूटकर फरार हो गए। 24 घंटे बीतने के बावजूद तोरवा पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के राधाकृष्ण मंदिर के पास रहने वाला विकास तिवारी (31 वर्ष) जो पाराघाट मस्तूरी स्थित राशि स्टील प्लांट में लेबर ठेकेदार है, शनिवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी ठाकुर ढेका के पास पहले से घात लगाए तीन बाइकों में सवार छह बदमाशों ने उसका रास्ता रोका। एक युवक ने पहचान की पुष्टि करते हुए कहा यही है और दूसरे ने सिर हिलाकर इशारा किया। इसके तुरंत बाद सभी ने उस पर रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में विकास तिवारी का पैर और हाथ गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया। हमलावर उसका बैग छीनकर ले गए, जिसमें 10 हजार रुपए नकद थे। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया। हमले के बाद लुटेरे तेजी से बिलासपुर की ओर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ठेकेदार को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में घायल का बयान दर्ज किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी हो सकी है।

जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, CCTV खंगाले भी नहीं…….

स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस न तो घटना स्थल के आसपास के CCTV कैमरों को खंगाल रही है, न ही कोई दबिश दे रही है। घटना के पीछे किसी रैकी या साजिश की आशंका जताई जा रही है। घायल विकास तिवारी हमलावरों को पहचान नहीं सका है, जिससे पुलिस को सुराग मिलना और जरूरी हो गया है, लेकिन पुलिस की सुस्ती से आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। एक लेबर ठेकेदार के साथ हुई इस तरह की बर्बर लूट और मारपीट से लोगों में दहशत है। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि तोरवा पुलिस की लापरवाही और ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....