ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

क्या यही है नया समाज? जशपुर में मासूम पर हैवानियत, पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा, किसान ने तस्वीरें वायरल कर जताया गर्व..पुलिस ने किया गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लाखझर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। यहां एक किसान ने एक नाबालिग बालक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि किसान करमु राम ने बच्चे पर खेत में नुकसान पहुंचाने और पुआल जलाने का आरोप लगाया, लेकिन उसके पास इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं था। इसके बावजूद उसने दिनदहाड़े उस मासूम को पेड़ से बांधा और डंडों से बेरहमी से पीट डाला। घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब करमु राम ने इस अमानवीय कृत्य की तस्वीरें पंचायत विकास समिति नामक एक व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा कर दीं। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। जैसे ही बच्चे के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और उसे मुक्त कराया। उन्होंने आरोपी से मुआवजे की मांग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। घायल बालक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना बाल अधिकारों के घोर उल्लंघन का उदाहरण है। बाल श्रम निषेध दिवस जैसे अवसरों पर जब पूरे देश में बच्चों के अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, तब इस तरह की घटनाएं इन अभियानों की असल स्थिति पर सवाल उठाती हैं। स्थानीय बाल संरक्षण अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की हिंसात्मक घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में बच्चे और उनके परिजन डर के कारण चुप रह जाते हैं, जबकि आरोपी बेखौफ खुलेआम घूमते रहते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...