BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार वाहन ने मां-बेटी को कुचला, हालत गंभीर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरनी के पास एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई है। सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला और उसकी मासूम बेटी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए घायल मां-बेटी को उठाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....