ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लूट और डीजल चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार..लूटा गया सामान और डीजल जब्त!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना बलौदा अंतर्गत दो गंभीर आपराधिक मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र उर्फ चिनु पटेल (25 वर्ष), रविशंकर बरेठ (18 वर्ष), और राजेश पटेल (21 वर्ष), तीनों निवासी औराईकला शामिल हैं। प्रार्थी विरेन्द्र कश्यप निवासी नैला ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07 जून 2025 की रात वह अपनी मोटरसाइकिल (CG 11 AD 6026) से जर्वे से नैला लौट रहा था, तभी जर्वे-पाली डेम के पास तीन युवकों ने उसका रास्ता रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जेब में रखे 10000 रुपए, गले की चांदी की चैन और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। इसके अलावा प्रार्थी की मोटरसाइकिल को डंडे से पीट-पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में बलौदा थाना में धारा 309(6), 126(2), 324(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एक अन्य मामले में दिनांक 08 जून 2025 की रात आरोपियों ने जर्वे-पाली डेम के पास खड़ी ट्रेलर (CG 12 BN 6615) से तीन जरीकेन में 150 लीटर डीजल चोरी किया। वाहन चालक ट्रेलर में आराम कर रहा था कि अचानक आवाज सुनकर जागा, लेकिन तब तक आरोपी दो मोटरसाइकिलों में सवार होकर डीजल लेकर फरार हो चुके थे। इस प्रकरण में धारा 303(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती के मार्गदर्शन में थाना बलौदा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का सुराग लगाया। आरोपी सुरेन्द्र उर्फ चिनु पटेल से पूछताछ के दौरान घटना स्वीकार की गई। उसके बयान के आधार पर अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया नकद, मोबाइल, चांदी की चैन और डीजल जब्त किया गया। आरोपियों ने दोनों मामलों में अपराध करना स्वीकार किया है। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उन्हें 09 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना...