ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़; बिजली गिरने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम..एक बच्चा घायल!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मालडोरी गांव में सोमवार दोपहर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बच्चे आम के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। मृत बच्चों की पहचान 13 वर्षीय सारिका कुंजाम पिता रामकुमार कुंजाम और 14 वर्षीय संदीप नेताम पिता रुस्तम नेताम के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते थे और घर के समीप आम के पेड़ के नीचे खेल रहे थे, तभी तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और दोनों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, जैसे ही बारिश शुरू हुई, बच्चे वहां से हट पाते उससे पहले ही अचानक बिजली गिरी। हादसे के वक्त पेड़ के नीचे चार से पांच बच्चे मौजूद थे। इस हादसे में संदीप नेताम का छोटा भाई भी घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों मृतक बच्चे आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते थे। उनके परिजन खेती-किसानी और मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। जैसे ही हादसे की खबर फैली, गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। हादसे के बाद राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना...