BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर केन्द्रीय जेल से विचाराधीन बंदी फरार…कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल सुरक्षा पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केन्द्रीय जेल बिलासपुर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक विचाराधीन बंदी दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस और डायल-112 की तत्परता से महज कुछ ही घंटों में फरार बंदी को पकड़ लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 08 जून को शाम करीब 5 बजे केन्द्रीय जेल के अस्पताल वार्ड में बंद विचाराधीन आरोपी राजा गोंड उर्फ उत्तम उम्र 22 वर्ष निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर वालगार्ड पर चढ़कर और जेल की दीवार का सहारा लेकर फरार हो गया। घटना की सबसे पहले जानकारी प्रहरी अश्विनी ध्रुव ने दी, जिन्होंने आरोपी को भागते हुए देखा। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, सहायक जेल अधीक्षक कोकिला वर्मा एवं अष्टकोण अधिकारी अमितेष साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि राजा गोंड के खिलाफ पूर्व में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 के तहत प्रकरण दर्ज था। जेल प्रहरी रोशन साहू की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे……

घटना के बाद से ही फरार बंदी की तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा गोंड को रविवार शाम ही पकड़ लिया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाने को सौंप दिया गया है।

सवालों के घेरे में जेल की सुरक्षा व्यवस्था…….

इस पूरी घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक विचाराधीन बंदी का दीवार फांदकर फरार हो जाना गंभीर चूक का संकेत है। मामले की विस्तृत जांच की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
Sorry... Sorry... Sorry" लिखकर ASI के बेटे ने बिलासपुर में खाया जहर..बॉयज हॉस्टल में मिला छात्र का श... बिलासपुर; 132 साल पुराने सिटी कोतवाली थाने की 10 एकड़ सरकारी जमीन गायब..13 एकड़ में दर्ज रकबा सिमटकर... रतनपुर; शराब के नशे में बेटे ने डंडे से की पिता की हत्या..डांट से नाराज होकर वारदात को दिया अंजाम, आ... पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े!