BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! शराबबंदी की पहल नवनिर्वाचित सरपंच को पड़ी महंगी..कोचियों ने दी जान से मारने की धमकी..वीडियो में कहां पुलिस प्रशासन के अधिकारी मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते..वीडियो वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिमतरा के निर्वाचित सरपंच दीपचंद वस्त्रकार को गांव में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी रामकुमार यादव ने फोन पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। सरपंच की शिकायत पर मामला थाने में दर्ज तो कर लिया गया है, लेकिन पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। सरपंच ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी का खामियाजा उन्हें धमकियों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। आरोपी रामकुमार यादव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम पुलिस प्रशासन और कलेक्टर को चुनौती देता नजर आ रहा है। उसका दावा है कि वह शराब बेचता रहेगा और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मामला गंभीर इस वजह से भी है क्योंकि शिकायत करने वाला व्यक्ति गांव का जनप्रतिनिधि है और यदि उसकी बात को भी अनसुना किया जा रहा है, तो आम ग्रामीणों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठता है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस ऐसे दबंगों पर कब लगाम कसती है और क्या वाकई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की आंच लिमतरा तक पहुंचती है या नहीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...