BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जमीन के बंटवारे में खूनी झड़प..छोटे भाई ने पत्नी, बेटों और नाबालिग के साथ मिलकर बड़े भाई को पीट-पीट कर मार डाला, 5 गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के थाना हिर्री क्षेत्र के खरकेना गांव में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुई खूनी झड़प में बड़े भाई की हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है, जब छोटे भाई, उसकी पत्नी, बेटों और एक नाबालिग ने मिलकर बड़ी बेरहमी से लाठी-डंडों और सब्बल से हमला किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक फेकुराम ध्रुव रविवार रात भोजन के बाद अपने घर के बाहर आराम कर रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई लेखुराम ध्रुव, उसकी पत्नी महेशिया, बेटे मिलाप और ईश्वर के साथ एक नाबालिग बालक अचानक वहां पहुंचे और फेकुराम पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाबालिग ने सब्बल से मृतक के गुप्तांग पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जब तक बचाव के लिए दौड़े, हमलावर वहां से भाग निकले। गंभीर अवस्था में फेकुराम को 108 एंबुलेंस से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पहचान व तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों लेखुराम ध्रुव (55), महेशिया (55), मिलाप (35), ईश्वर (23) और एक नाबालिग को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडा और सब्बल भी जब्त कर लिए हैं। सभी वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद की पृष्ठभूमि को भी खंगाला जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...