BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अरपा चेक डैम में दर्दनाक हादसा..नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के अरपा चेक डैम में दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो युवक पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी ऋषभ कश्यप (22) और अभिजीत तिर्की (24) शनिवार शाम को घूमने निकले थे। शाम होते-होते दोनों अरपा चेक डैम पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी पानी में डूब गया। घटना के वक्त पास में मौजूद मछुआरों ने युवकों को डूबते देखा और बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तोरवा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात में सफलता नहीं मिलने पर रविवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद ऋषभ कश्यप का शव पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन अभिजीत तिर्की का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। टीआई अभय सिंह बैस ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है। गहराई और पानी की तेज धार के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है, लेकिन युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...